क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जिला पूर्वी चंपारण अन्तर्गत प्रखण्ड कोटवा (Kotwa) के मच्छरगॉवा पंचायत में फतुहॉ (मच्छरगॉवा) राजस्व कचहरी जीर्ण-र्शीण अवस्था में है, जिस कारण स्थानीय स्तर पर राजस्व से संबंधित कार्यों का निष्पादन करने में असुविधा होती है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित राजस्व कचहरी को जीर्णोंद्धार कराने का विचार रखती है,तो क्यों ?