क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेगें कि: -1. क्या यह बात सही है कि अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवार को सरकार वासगीत पर्चा का वितरण कर रही है,2. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के पैंकात पंचायत विरवास ग्राम में कटाव से पीड़ित भूमिहीन परिवारों सहित परबत्ता प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के सतीश नगर में 54 परिवार जो कि एनएच 31और रेलवे के बीच बांध पर बसे हैं,साथ ही राजपूत टोला नयागांव,नगर पंचायत क्षेत्र इंदिरा नगर रुपौली के सैकड़ों परिवारो को अबतक जमीन का पर्चा नहीं मिला है, जिस से इन्हें कोई भी सरकारी लाभ भी नही मिल पा रहा है,3 . यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक तथ्य है,हाँ तो सरकार कबतक इन परिवारों के बीच पर्चा वितरण का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?