क्या मंत्री,उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत भागलपुर नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत चयनित 15 वार्डों के सभी बिजली पोलों को हटा कर अंडरग्राउंड वायरिंग करना था, परंतु भागलपुर स्मार्ट सिटी एरिया में वायरिंग अंडरग्राउंड नहीं किया गया है;यदि हाँ तो क्या सरकार भागलपुर स्मार्ट सिटी एरिया के अंतर्गत पड़नेवाले बिजली पोलों को हटाकर अंडरग्राउंड वायरिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ;