क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला में कृषि बाजार समिति हुलासगंज बाजार के बीचो-बीच जीर्ण-शीर्ण स्थिति में अवस्थित है, जहाँ कचडों का अंबार लगा रहता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त बाजार समिति में किसी भी उत्पाद का खरीद बिक्री नहीं होता है फिर भी बाजार समिति की निविदा के नाम पर समिति क्षेत्र से बाहर यत्र-तत्र फल सब्जी बेचने वालों तथा सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से टैक्स उगाही की जाती है ,जिसे प्रशासन भी जायज मानती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उक्त बाजार समिति का जीर्णोद्धार करने तथा समिति क्षेत्र से बाहर टैक्स वसूली पर रोक लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?