क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भारत सरकार द्वारा कृषि सम्मान योजना के तहत 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष की राशि उन्हीं किसानों को दिया जाता हैं, जिनके पास जमीन का रसीद हो, जबकि राज्य में पट्टा पर खेती करने वाले किसानों की आबादी 80 प्रतिशत है, जिन्हें उक्त सम्मान योजना की राशि नहीं मिल पाती है, यदि हाँ, तो सरकार पट्टा पर खेती करने वाले बटायदार किसानों को उक्त सम्मान योजना का लाभ दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?