क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा किसानों के हित में सरकारी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण का प्रावधान है,2. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मोतीपुर में वृहद सब्जी मंडी है जहॉ कोई सहकारी कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण किसानी को सब्जियों के समुचित मूल्य पर भंडारण एवं संरक्षण की सुविधा प्राप्त नहीं है जिससे उनको आर्थिक क्षति होती है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार किसानों के हित में उपरोक्त सब्जी मंडी के निकट एक सहकारी कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?