क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत नगर पंचायत मैरवा में बकाया होल्डिंग टैक्स पर 18 प्रतिशत ब्याज जोड़कर लिया जा रहा है जिससे होल्डिंग टैक्स के बराबर ब्याज हो जा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि नगर पंचायत शहर के सीमावर्ती गॉवों को जोड़कर मैरवा नगर पंचायत का गठन किया गया हैं,जहाँ ज्यादातर लोग मजदूरी तथा छोटे-छोटे कारोबार कर अपना जीवन यापन करते है एवं इस महंगाई के दौर में इतना ज्यादा टैक्स देने में गरीब लोग असर्मथ हैं;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक होल्डिंग टैक्स की वसूली में ब्याज माफ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?