क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलामुख्याल नगर निगम अंतर्गत कुल 51 वार्ड हैं, परंतु एक भी वार्ड से जल निकासी हेतु ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं रहने के कारण बरसात में भागलपुर शहर जल जमाव से त्रस्त रहता है, यदि हाँ,तो सरकार भागलपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?