क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलामुख्यालय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण हेतु दिनांक- 28.02.2019 को तत्कालीन माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा शिलान्यास किया गया था लेकिन निर्माण हेतु विभाग द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?