क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं0-28 में श्री नरेश सिंह जी के घर से श्री भूपनरायण दास जी के घर होते हुए श्री रजनीश सिंह जी के घर तक (लगभग 800 मीटर ) एवं श्री अजय सिंह जी के घर से श्री रंजीत चौधरी जी के घर तक (लगभग 500 मीटर), की सड़क जर्जर अवस्था में रहने के कारण उक्त दोनों सड़कों पर बरसात में भारी जल-जमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उक्त दोनों सड़कों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?