क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के मोतिहारी प्रखंड के लखौरा तथा बंजरिया प्रखंड के पचरूखा में पावर ग्रीड अवस्थित हैै;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों पावर ग्रीड के बीच की दूरी काफी अत्यधिक है जिससे विधुत आपूर्ति में हमेशा बाधा उत्पन्न होती रहती है, तथा कार्य क्षेत्र लंबा होने के कारण कार्यों का निष्पादन भी विभागीय कर्मियों द्वारा सुचारू रूप से नहीं हो पाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बंजरिया प्रखंड के ग्राम जटवा में पावर ग्रीड का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं,तो क्यों?