क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है फुलवारीशरीफ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड फुलवारीशरीफ और पुनपुन में ट्रांसफार्मर तक एस0 टी0 11000 लाइन तार गया हुआ है जो नंगा है, जिससे आये दिन दुर्घटनाएँ होती रहती है यदि हाँ तो सरकार कब तक प्रखंड के सभी गांव तक एस0 टी0 लाइन में केबुल तार लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?