क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम- बहेरी एवं करगहर में पश्चिमी भाग में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के चलते गाँव में लगा हुआ 63 kv का ट्रांसफॉर्मर अक्सर अत्यधिक लोड के कारण जल जाता है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रखण्ड कोचस के ग्राम-बीसोपुर एवं ग्राम-देल्हुआँ में भी लो वोल्टेज की समस्या रहने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ग्राम-करगहर के पश्चिमी भाग में 63 kv के जगह पर 100 kv का ट्रांसफॉर्मर एवं ग्राम-बहेरी में एक अतिरिक्त 63 kv का ट्रांसफॉर्मर तथा कोचस प्रखंड के ग्राम-बीसोपुर एवं ग्राम-देल्हुआं में एक-एक 63 kv का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?