क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद सदर अस्पताल में चिकित्सकों के 32 स्वीकृत पदों के आलोक में वर्त्तमान में मात्र 16 चिकित्सक ही पदस्थापित हैं;2. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद सदर अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी की वजह से वहॉ ईलाज कराने वाली गरीब जनता का समुचित ईलाज नहीं हो पाता है उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार औरंगाबाद सदर अस्पताल में चिकित्सकों के कुल स्वीकृत पदों पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापन करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?