क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में वित्तीय वर्ष 2020-21 से सात निश्चय-2 के तहत कृषि कार्य के लिए विद्युत अधिष्ठापित कराकर हर खेत को पानी उपलब्ध कराने की योजना कार्यान्वित कराया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना का कार्य वित्तीय वर्ष 2022-23 में समाप्त कर शतप्रतिशत खेतों में जल उपलब्ध कराना था; जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक मात्र 40 प्रतिशत ही पूरे राज्य में कार्य कराया जा सका है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त योजना में शिथिलता बरतने वाले कार्यान्वयन एजेंसी पर कार्रवाई के साथ शेष 60 प्रतिशत विद्युत अधिष्ठापन कार्य कबतक पूरा कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?