क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहलादपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में मानक के अनुरूप चिकित्सक एवं पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहने एवं उक्त दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रयाप्त मात्रा में दवा एवं अन्य संसाधन की कमी के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति के साथ अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?