क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सम्स्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अन्तर्गत पंचायत निकसपुर में तारणी राय के चिमनी के निकट चौर में लरूआ पंचायत, कसराहा ग्राम, फुलचेरिया चौर के मरही स्कूल के निकट तथा ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत सिरसिया चौर में लगभग 200 से ज्यादा पोल का तार चोरो द्वारा एक वर्ष पूर्व में काट दिया गया है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल रही है जिससे उनमें काफी अंसतोष है, यदि हाँ तो सरकार कबतक वर्णित स्थानों पर बिजली का तार लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?