क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : 1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी सदर अस्पताल में जनरेटर के ऑटोमेटिक नहीं रहने तथा इनवर्टर नहीं रहने के कारण अचानक बिजली चले जाने पर मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ रहा है, यदि हां तो सरकार कब तक सदर अस्पताल मधुबनी के जनरेटर को ऑटोमेटिक करने तथा ऑपरेशन थियेटर के लिए इनवर्टर का व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?