क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत कुटुम्बा रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों का तय पद के अनुसार अनुपलब्धता के कारण वहाँ के मरीजों को सही ढ़ंग से चिकित्सीय सुविधाएं नहीं उपलध हो पा रही है; यदि हाँ तो सरकार कब तक अस्पताल में तय पद के अनुसार चिकित्सकों का पदस्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?