क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत आजमनगर प्रखण्ड के जोकर पंचायत से लेकर चौलहर पंचायत तक हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी पंचायतों का पावर ग्रीड से अधिक दूरी रहने के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार संबंधित क्षेत्र में नया पावर ग्रीड सब स्टेशन बनाकर बिजली की समस्या से राहत दिलाने का विचार रखती है हॉं तो कब तक, नहीं तो क्यों?