क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2014 में भूमिहीनों को 05 डिसमिल जमीन देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा विधान सभा क्षेत्राधीन भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा अचंलाधिकारी किशनपुर एवं पिपरा द्वारा निर्गत किया गया है,परंतु अभी तक किसी भी वासगीत पर्चाधारियों को जमीन दखल नहीं करवाया गया है जिसके करण भूमिहीन परिवार को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक पिपरा विधान सभा क्षेत्राधीन वासगीत पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने तथा छूटे हुये महादलित परिवारों को पर्चा दिलवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?