क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के कई शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और बहुमंजिला भवनों के निर्माण के कारण हाई टेंशन तार (एच.टी. लाईन) अब आबादी के काफी निकट और ऊपर से गुजर रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है;यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त हाई टेंशन तारों को इन्सुलेटेड केबल (कभर्ड कंडक्टर) में बदलने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?