क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत इण्टरस्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय , सनोखर हाट में +2 भवन के निर्माण हेतु पूर्व में निर्गत अग्रिम राशि में से रु. 26,00,000 की अव्यवहत राशि विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 19.10.2010 को कोषागार में वापस जमा कर दी गई थी;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त राशि वापसी के पश्चात आज तक विद्यालय के +2 भवन निर्माण हेतु पुनः राशि आवंटित नहीं की गई, जबकि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है एवं भवन के अभाव के कारण विद्यालय संचालन एवं पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है ?(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त विद्यालय में +2 मॉडल भवन के निर्माण् हेतु नए सिरे से प्राक्कलन तैयार कर बजट आवंटन करने का विचार रखती है; यदि हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों ?