क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत बैसा प्रखंड के उ0मा0वि0 चन्दवार में +2 भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में प्रारंभ हुआ था परंतु 03 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभागीय उदासीनता एवं संवेदक के लापरवाही के कारण उक्त भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है ;2. यदि उपर्युक्त खंड के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार उक्त विद्यालय में +2 भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण नहीं करने वाले संवेदकों पर कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?