क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय वनझूला में लगभग 500 छात्र-छात्राएं नामांकित है एवं मात्र दो कमरा है जिससे पठन- पाठन में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालय में शीघ्र भवन निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?