Back to Legislative Questions Repository
Q.No 81Starred Question Listed

बकाया भुगतान एवं समान प्रावधान

श्री राहुल कुमार (216) (जहानाबाद ) शिक्षा विभाग 3 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत गौतम बुद्ध हाई स्कूल, हाई स्कूल नेहालपुर सहित लगभग सभी स्कूलों में कार्यरत कुछ शिक्षकों का मूल वेतन का 10% एवं कुछ शिक्षकों को मूल वेतन का 5% मकान किराया भत्ता के रूप में दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जिले के बहुतेरे शिक्षकों को सुनिश्चित वृद्धि योजना (MACP) 2010 के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रोन्नति  का लाभ प्रदान किया गया, परंतु अंतर वेतन बकाया का भुगतान नहीं किया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार एक विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों का मकान किराया भत्ता का समान प्रावधान करने एवं सुनिश्चित वेतन वृद्धि योजना के तहत शिक्षकों का बकाया राशि का भुगतान करने का विचार रखती है? हां, तो कब तक? नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
3 फरवरी 2026
Member
श्री राहुल कुमार (216) (जहानाबाद )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
RAHUL KUMAR (216)
RAHUL KUMAR (216)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Jehanabad - Jehanabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village+Post- Korra, Police Station- Ghoshi, District- Jehanabad, 804406