क्या मंत्री, डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के प्रखंड बगहा-2 के परिसर में पशु चिकित्सालय भवन जर्जर स्थिति में है तथा पशु चिकित्सक एवं अन्य कर्मी का पद रिक्त रहने के कारण पशुपालकों को अपने पशु का इलाज कराने में कठिनाई हो रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक, उक्त वर्णित प्रखंड के परिसर को जीर्णोद्धार करते हुए पशु चिकित्सा एवं अन्य कर्मी के रिक्त पद पर पदस्थापन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?