क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिला अन्तर्गत गिद्धौर शहर के बीचोंबीच अवस्थित ऐतिहासिक धरोहर ‘लार्ड मिण्टो टावर’ को बिहार सरकार के अधिसूचना संख्या-30, दिनांक-06.11.2014 द्वारा संरक्षित स्थल घोषित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि संरक्षित स्थल घोषित होने के बावजूद समुचित रख-रखाव नहीं होने से दिनोंदिन लार्ड मिण्टो टावर की स्थिति दयनीय होती जा रही है;3. यदि उपरोक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार संरक्षित स्थल घोषित लार्ड मिण्टो टावर के जीर्णोद्धार का कार्य यथाशीघ्र करवाने का विचार रखता है , हाॅ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?