क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत् पंचायत घटेरा ग्राम दशरथ बिगहा में प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने के कारण महादलित छात्र/छात्राओं को प्राथमिक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करने हेतु तीन से चार कि.मी. दूर अन्य गाँव के विद्यालय में जाना पड़ता है यदि हाँ तो सरकार गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत् पंचायत घटेरा ग्राम दशरथ बिगहा में कबतक प्राथमिक विद्यालय की स्थापना कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?