क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, भेरखिया वार्ड नंबर 1 का भवन नहीं होने से स्थानीय छोटे बच्चों के पठन - पाठन में कठिनाई होती है और उन्हें लगभग 2 किमी दूर मध्य विद्यालय भेरखिया में पढ़ने जाना पड़ता है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित भवनहीन विद्यालय में शीघ्र भवन निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं ,तो क्यों?