क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत सुगौली प्रखण्ड में प्रति वर्ष सांस्कृतिक कैलेण्डर में शामिल वन शक्ति माई पूर्वी चम्पारण मोतिहारी महोत्सव मनाया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वन शक्ति माई महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और पिछले साल इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए 200000/- (दो लाख) रुपये मात्र स्वीकृत किया गया था;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार वर्तमान वर्ष में शक्ति माई महोत्सव के आयोजन हेतु स्वीकृत राशि को बढ़ा कर 500000/- (पाँच लाख) रू० करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक ,नहीं तो क्यों ?