क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला के लिए शिक्षा विभाग के ज्ञापांक- 10/ सिमु0 -06/2017-1355 पटना, दिनांक-14-12-2021 द्वारा 127 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की स्थायी नियुक्ति हेतु पद सृजन संबंधित संकल्प निर्गत किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि राज्य मंत्रिपरिषद् द्वारा उक्त विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 150 पदों की स्वीकृति के बावजूद आजतक इनकी नियुक्ति नहीं हो पायी है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त आवासीय विद्यालय में बच्चों के समुचित पठन-पाठन हेतु स्वीकृत पदों पर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की स्थायी नियुक्ति कब-तक करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?