क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगाँव नगर पंचायत एक ऐतिहासिक और पुराना नगर निकाय है, जो नगर परिषद में उत्क्रमित होने की सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा करता है,यदि हाँ, तो सरकार नगर पंचायत कहलगांव को कबतक नगर परिषद में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?