क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपूर प्रखण्ड के पंचायत खास टभका उत्तर के कोरबद्धा, वार्ड-03 में मौजा खास टभका, खाता संख्या-113, खेसरा संख्या-115, 116, कुल रकवा-37 डिसमल जमीन मवेशी अस्पताल के निर्माण हेतु दिनांक-04.11.2023 को महंत किशोरी शरण दास द्वारा सरकार को रजिस्ट्री की गई थी; इसके बावजूद मवेशी अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक, उक्त वर्णित जमीन पर मवेशी अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?