क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्नगत नगर परिषद बैरगनिया में साफ सफाई का कार्य सम्पादित करने हेतु 4086754 रू (चालीस लाख छियासी हजार सात सौ चौवन) रूपये का आवंटन प्रतिमाह के दर से सरकार द्वारा किया जाता है, परन्तु वहां सड़कों एवं नालियों की सफाई नियमित एवं गुणवता पूर्ण तरीके से नही किये जाने के कारण चारो ओर गन्दगी फैली रहती है यदि हाँ, तो सरकार उक्त नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों की नियमित एवं गुणवता पूर्ण तरीके से सफाई कार्य सम्पादित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?