Back to Legislative Questions Repository
Q.No 147Starred Question Listed

आयुर्वेद महाविद्यालय का सरकारीकरण करना

श्री प्रमोद कुमार (19) (मोतिहारी) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 5 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के मुख्यालय में करीब 70 वर्षों से रविन्द्र नाथ मुखर्जी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सुचारू रूप से चालू है, जिसका 1987 में तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री श्री विन्देश्वरी दूबे द्वारा सरकारीकरण की घोषणा की गयी थी, परन्तु अभी तक सरकारीकरण नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि जिला समाहर्ता, पूर्वी चंपारण मोतिहारी के ज्ञापांक 1584, दिनांक 03.04.2025 के द्वारा उक्त आयुर्वेद महाविद्यालय की भूमि का लीज समाप्ति उपरांत भूमि वापस लेने का पत्र निर्गत किया गया है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक  लीज समाप्ति पत्र को निरस्त कर उक्त आयुर्वेद महाविद्यालय का सरकारीकरण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
5 फरवरी 2026
Member
श्री प्रमोद कुमार (19) (मोतिहारी)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
PRAMOD KUMAR (19)
PRAMOD KUMAR (19)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Motihari-East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
21 Feb 1962
Address
Village- Suryapur, PO- Jeevdhara, Thana- Piprakothi, District- East Champaran, Bihar, Pin Code- 845429