क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगाँव एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय ‘विक्रमशिला महोत्सव’ एवं अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।2. क्या यह बात सही है कि कहलगाँव नगर क्षेत्र में एक भी सर्वसुविधायुक्त बहुददेशीय भवन या सम्राट अशोक भवन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विक्रमशिला महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों को टेंट/पंडाल में आयोजित करना पड़ता है जिससे वर्षा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त स्थल पर सम्राट अशोक भवन’ (टाउन हाॅल) का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?