क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत बरमा सेल से चाँदनी चौक, ए. डी.बी. चौक, बस स्टैण्ड, होते हुए एस.एस.बी. कैम्प तक NH327E सर्विस सड़क पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण शहर में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है ?2. क्या यह बात सही है कि खण्ड-1 में वर्णित पथ में पशुपालन विभाग का सदर अस्पताल भी है, जिसके जाम रहने के कारण पशुपालकों को पशु चिकित्सा में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार खण्ड-1 में वर्णित सड़क को स्थायी रूप से कबतक अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?