क्या मंत्री ,सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के पैक्स में कार्यरत प्रबंधकों को विभाग से मानदेय/वेतन भुगतान करने हेतु सहकारिता विभाग द्वारा संचिका संख्या-06 पणन 104/2025, दिनांक-25.08.2025 को लोक वित्त समिति को अनुमोदन के लिए भेजी गई थी;2. क्या यह बात सही है कि अनुमोदन नहीं मिलने के कारण पैक्स में कार्यरत प्रबंधकों का मानदेय/वेतन लम्बित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त संचिका पर अनुमोदन देकर पैक्स प्रबंधकों के मानदेय/वेतन का भुगतान कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?