क्या मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि ज़हानाबाद जिला मुख्यालय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के बूंद बिहार कॉलोनी नंबर 2 में अभी तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कॉलोनी में पक्की सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?