Back to Legislative Questions Repository
Q.No 129Starred Question Listed

प्रतिमा स्थापित करना

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग 5 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखण्ड के बभनगामा पंचायत में जिला स्तरीय पशु एवं मत्स्य संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बभनगामा  केन्द्र के निर्माण हेतु बहुमूल्य भूमि बभनगामा ठाकुरबाड़ी के महंत श्री श्री 108 स्वर्गीय नंदकिशोर दास जी द्वारा जनहित में विभाग को दान स्वरूप दी गई थी,2. क्या यह बात सही है कि ग्रामीणों द्वारा उक्त केन्द्र का नामकरण दानदाता के नाम से किये जाने एवं केन्द्र परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग की जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार  उक्त केन्द्र का नामकरण महंत श्री श्री 108 स्वर्गीय नंदकिशोर दास, जिला स्तरीय पशु एवं मत्स्य संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बभनगामा करने एवं परिसर में उक्त महंत जी की प्रतिमा कब तक स्थापित कराने  का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
5 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
Ministry
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117