क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के नगर परिषद शाहपुर पटोरी अन्तर्गत वार्ड नं0-23 में पुरानी बाजार चौक से दक्षिण मकनपुर जाने वाली आर.डब्लू.डी की सड़क जर्जर है तथा सड़क के किनारे बनाया गया नाला सड़क से ऊँचा होने के कारण पानी का निकासी नहीं होता है, जिससे सड़क पर सालों भर पानी जमा रहता है एवं जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है:यदि हाँ, तो सरकार कबतक जनहित में उपर्युक्त सड़क को आर.डब्लू.डी से नगर विकास एवं आवास विभाग में अधिगृहित कर नाला का निर्माण ठीक ढंग से कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?