क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक तथा नगर निगम के कई ग्रामीण एवं शहरी वार्डों में आज तक बिजली के पोल एवं तार स्थापित नहीं किए गए हैं जिसके कारण आम नागरिकों को एक से दो कि०मी० दूर से बांस-बल्ली अथवा अन्य अस्थाई साधनों के सहारे तार खींचकर बिजली लेने को मजबूर है ;2. क्या यह बात सही है कि पोल एवं केबल तार के अभाव में असुरक्षित ढंग से बिजली उपयोग किये जाने के कारण जान-माल की क्षति की आशंका बनी रहती है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त समस्या के स्थायी समाधान करने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?