क्या मंत्री, योजना एवं विकास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि विभागीय संकल्प संख्या 2905, दिनांक 11.07.2014 द्वारा प्रचलित मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की संशोधित मार्गदर्शिका -2014 में समय-समय पर योजनाओं की अनुमान्य योजना सूची में सम्मिलित किया जाता है:2. क्या यह बात सही है कि उक्त मार्गदर्शिका में श्मशान घेराबंदी योजना सम्मिलित नहीं है तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिहार विधान मंडल के सदस्यों द्वारा श्मशान घेराबंदी योजना का प्रायः डिमांड रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में उक्त मार्गदर्शिका में संशोधित कर श्मशान घेराबंदी योजना को सम्मलित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब नहीं तो क्यों ?