क्या मंत्री, पर्यटन विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा में माँ यक्षणी भलूनी धाम जो प्राचीन आस्था का प्रतीक है, यहाँ पर पड़ोसी जिलों तथा राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं;2. क्या यह बात सही है कि यह धाम धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र रहा है, जिसे विकसित करने से स्थानीय रोज़गार तथा नागरिको की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है ,तो सरकार कब तक उक्त धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?