क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों/उप केन्द्रों में नियुक्त ANM (Auxiliary Nurse Midwife) तथा GNM (General Nursing and Midwifery) कर्मियों को उनके गृह जिला या उसके पास के जिलों से काफी दूर अन्य जिलो में पदस्थापित किये ,जाने के कारण उनकी कार्य क्षमता, पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरी करने में असमर्थ हैं यदि हाँ तो सरकार ANM/GNM कर्मियों को उनके गृह जिले या गृह जिले के पास के जिलों में कबतक पदस्थापन कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?