क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल, सिकरहना (ढाका) में स्वीकृत पदों केउपाधीक्षक (1 में 1 रिक्त), फिजिशियन (2 में 2 रिक्त), जनरल सर्जन (2 में 2 रिक्त), स्त्री रोग विशेषज्ञ (2 में 2 रिक्त), रेडियोलॉजिस्ट (2 में 2 रिक्त), ए ग्रेड नर्स (50 में 29 रिक्त), एवं प्रयोगशाला तकनीशियन/प्राविधिक/सहायक सहित अनेक तकनीकी पद पूर्णतः रिक्त हैं,(2) क्या यह बात सही है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण क्षेत्र के गरीब लोगों एवं महिला मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता है,(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त अस्पताल में सभी रिक्त पदों पर स्थायी प्रतिनियुकित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?