क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के पूर्णिया ईस्ट ब्लाॅक में दो राजस्व हाट (सेरात) हरदा हाट एवं अंदेली हाट में हाट सेड एवं सभी मूलभूत सुविधा नहीं होने से आम ग्रामीणों को क्रय विक्रय हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों हाटों से विभाग को बड़ी राशि राजस्व के रूप में प्राप्त होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो, सरकार कब तक उक्त दोनों हाटों में हाट सेड एवं सभी मूलभूत सुविधा वहाँ आने वाले क्रेता एवं विक्रेता केलिए उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?