क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पारू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोरीगामा, मढ़ौल,नया टोला गोपालपुर एवं बहिलवारा उत्तरी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 11,000 वोल्ट (HT Line) के नंगे तार लोगों के घरों के ठीक ऊपर से गुजर रहा है तथा इन उच्च शक्ति वाले तारों के कारण आए दिन जान-माल की हानि हो रही है और ग्रामीणों के बीच हमेशा किसी अनहोनी का भय बना रहता है यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त गाँवों में गुजर रहे नंगे तारों को हटाकर कवर्ड वायर (AB Cable) लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?