क्या मंत्री,आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या 2901/आ०प्र०, दिनांक 03.10.2008 के अनुसार गैर-प्राकृतिक आपदा की स्थिति में व्यक्ति समूह के कुप्रभावित होने की स्थिति में हीं सिर्फअनुग्रह अनुदान अनुमान्य है एवं एकल मृत्यु की स्थिति में अनुदान नहीं की जाती है, यदि हाँ तो सरकार गैर-प्राकृतिक आपदा में एकल मृत्यु की स्थिति में अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?